दाउदनगर | दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के बम रोड में जल जमाव की समस्या से लोग परेशान हैं। समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश भी पनप रहा है। बम रोड का इलाका दाउदनगर बाजार को बेलाढ़ी, नहर रोड व औरंगाबाद-पटना हाइवे से जोड़ती है। उक्त रास्ते से शहर के साथ-साथ बेलाढ़ी, तरारी सहित अन्य गांव से लोग बाजार करने पहुंचते हैं। सड़क पर ही जल जमाव रहने से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय शहरवासी रूपेश सोनी, राजू भारती, अजय गुप्ता, संतोष मेहता, सोहन कुमार सहित अन्य का कहना है कि नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। कई बार समस्या के समाधान को लेकर कहा गया है।