सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद सदर
कृषि विभाग द्वारा प्रखंडाें में तय तिथि पर खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरूआत 23 मई से होगी। जिला कृषि पदाधिकारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि 23 मई को औरंगाबाद व बारूण प्रखंड में खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन होगा। 24 मई को दाउदनगर, 25 को हसपुरा, 26 को गोह, 27 को रफीगंज, 28 को मदनपुर, 29 को देव, 30 को कुटुंबा व 31 मई को नवीनगर में कार्यशाला का आयोजन होगा। नई योजनाओं व तकनीकी जानकारियों से किसानों को अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर कृषि चौपाल आदि का भी आयोजन होता है। इससे किसानों को काफी फायदा होता है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस चुनौती के तौर पर लेते हुए इस दिशा में काम किया जा रहा है। कम लागत में अधिक उत्पादकता व फसलों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना भी विभाग की प्राथमिकता है।