सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद सदर
लोक जागरण मंच द्वारा जारी अनिश्चितकालीन धरने में विश्व हिंदू परिषद से ताल्लुक रखने वालीं साध्वी प्राची शामिल होंगी। 20 मई को वह जिला मुख्यालय पहुंचेंगी और इस आंदोलन में नई उर्जा का संचालन करेंगी। ये बातें शुक्रवार को शहर के दानी बिगहा पार्क परिसर में लगातार 16वें दिन आयोजित अनिश्चितकालीन धरना में मंच के संयोजक वीरेन्द्र कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि सम्मान का हनन कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। साध्वी प्राची इस अनिश्चितकालीन धरना में शामिल हाेकर हिंदू संगठन के नेताओं के हौसले को बढ़ाएंगी। उनके संबोधन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आएंगे। वक्ताओं ने कहा कि जब तक मुकदमा वापस नहीं होता है और पूर्व एसडीओ व एसडीपीओ को निलंबित करते हुए कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे जागरण मंच के लोग।