पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • जून से मिलने लगेगी पोस्ट पेमेंट बैंक की सेवाएं

जून से मिलने लगेगी पोस्ट पेमेंट बैंक की सेवाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद शहर

शहर के हेड पोस्टऑफिस में ग्राहकों के लिए जल्द ही एक नई सेवा की शुरूआत की जाएगी। यह सेवा है इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक यानी आईपीपीबी। इसके माध्यम से डाकघर अपने ग्राहकों को बैंकिंग की सुविधा मुहैया कराएगा। अन्य बैंकों की तरह एटीएम कार्ड, डेविट व क्रेडिट कार्ड आदि उपलब्ध कराया जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के लिए पोस्टऑफिस परिसर मंे अलग से भवन का निर्माण किया गया है। उम्मीद है जून माह से जिलेवासियों को इस सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। बैंक की लाॅचिंग से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी की जा रही है। जरूरत के मुताबिक स्टॉफ आदि की तैनाती की जा रही है। वहीं कंप्यूटर सिस्टम से लेकर अन्य उपकरण लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो मई माह के अंतिम सप्ताह तक बचे हुए सारे कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इस बैंक के माध्यम से ग्राहकों को आसानी से लेन-देन की प्रक्रिया हो जाएगी। यह बैंक पूरी तरह से पेपर लेस होगा। खाता खुलवाने के लिए किसी तरह के पेपर वर्क की जरूरत नहीं होगी। इस योजना से ग्रामीण इलाके के लोगों को भी जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

पैसों के लेन-देन में होगी आसानी, पूरी तरह से पेपर लेस होगा काम, ग्रामीण इलाके के लोगों को भी जोड़े जान की योजना

प्रधान डाकघर के परिसर में नवनिर्मित भवन

कार्ड के जरिए किसी भी एटीएम से आप निकाल सकते हैं पैसे

100 रुपए में खुलेगा आईपीपीबी का खाता

आईपीपीबी का खाता मात्र सौ रूपये में खोला जाएगा। इसके एवज में ग्राहकों को एटीएम कार्ड की तरह इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड को मोबाइल से स्कैन करते ही सारे डिटेल्स मोबाइल पर दिखने लगेंगे। इसके तहत मैसेज, मेल के साथ-साथ सारे रिकाॅर्ड उपलब्घ होंगे। एक लाख रूपए तक का लेन-देन इसके जरिए किया जा सकेगा। सुरक्षा की दृष्टिकोण से इसे बेहतर माना जा रहा है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें, इसके लिए शहरी इलाकों के साथ-साथ गंावों में भी फाइनेंशियल लिटरेसी कैंप लगाया जाएगा। उक्त कैंपों में आइपीपीबी के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

प्रघान डाकघर के हेड पोस्टमास्टर अजय कुमार ने बताया कि अभी भी 20 प्रतिशत आबादी बैंकिंग सेवा से वंचित है। उन वंचितों तक इस सेवा को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। आइपीपीबी के कार्ड से किसी भी बैंकों की एटीएम से पैसों की निकासी की जा सकती है। लोगों को इस सेवा का लाभ दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...