औरंगाबाद सदर | शहर में भड़की हिंसा के शिकार नईम अंसारी का इलाज प्रशासन कराएगा। शुक्रवार को सदर अस्पताल में मेडिकल टीम ने उसके स्वास्थ्य की जांच की। डीएम राहुल रंजन महिवाल के निर्देश पर टीम का गठन किया गया है। सिविल सर्जन डॉ जर्नादन प्रसाद की अध्यक्षता में गठित इस टीम में डॉ केएम प्रताप, डॉ विकास कुमार, डॉ राजकुमार शामिल हैं। नईम अंसारी शहर के नावाडीह मुहल्ले का रहने वाला है। हिंसा में शिकार होने के बाद नईम का इलाज पटना में किया गया था। जहां कमर का नीचला हिस्सा बेजान सा हो गया है। इसके बाद प्रशासन ने पहल की और स्वास्थ्य जांच कराई गई। अब फिजियोथेरेपी समेत अन्य ट्रीटमेंट नि:शुल्क दी जाएगी।