औरंगाबाद| माह-ए-रमजान के दूसरे दिन शुक्रवार को पहले जुमे की नमाज अदा की गई। सभी रोजेदारों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। शहर की तमाम मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ी, जिनके सिर सजदे मंे झुके। कुछ रोजेदारों ने पांचों वक्त की नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की और उनकी रहमत पाने की दुआ की। शहर के जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे और जुमे की पहली नमाज अदा करते हुए खुदा की इबादत में अपना सिर झुकाया। इधर रमजान को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल काफी बढ़ी है। सेवइयां व कपड़ाें आदि की दुकानों में काफी भीड़ देखी जा रही है।