पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण के विरोध में प्रदर्शन

येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण के विरोध में प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औरंगाबाद| कर्नाटक में येदियुरप्पा के सीएम पद की शपथ लेने के विरोध में कांग्रेस नेता सड़क पर उतरे और विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता अनुग्रह स्मारक परिसर से चलकर रमेश चौक पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान वरीय नेता राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू, रामविलास सिंह समेत अन्य ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व जेडीएस के 117 विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त दावा पेश करने के बावजूद अल्पमत में रहते हुए भी येदियुरप्पा को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया। इसके बाद उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। उन्होंने कहा कि यह जनतंत्र की उपेक्षा है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा, डॉ अक्षय लाल पासवान, अरविंद कुमार सिंह, चुलबुल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, श्यामबली पासवान, रिपुसूदन सिंह, बद्री सिंह, कृष्णा पाठक, अखिलेश प्रसाद सिंह, मनोज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...