सिटी रिपाेर्टर|औरंगाबाद सदर
ओबरा के कुसाढ़ी गांव में इंदिरा अावास बने भूमि के बेच दिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। उक्त गांव निवासी संजय कुमार ने इसकी शिकायत लोक शिकायत निवारण केंद्र में की है। उसने कहा है कि वर्ष 2009-10 में योजना संख्या 143 के तहत अजय कुमार की भूमि पर इंदिरा आवास बना था। जिसे लाल बिहारी राम के हाथों औने-पौने दाम मंे बेच दिया गया। इंदिरा आवास को बेच दिए जाने से एक रास्ता भी बंद हो गया, जिससे आम लोग आया-जाया करते थे। आवेदक ने यह भी शिकायत की है कि इंदिरा आवास की जमीन को बेचने में राजस्व का भी नुकसान सरकार को पहुंचाया गया है। क्योंकि उक्त भूमि की दर करीब दो लाख से अधिक है। लेकिन महज 68 हजार मंे ही बेच दी गई। जबकि उसी भूमि पर इंदिरा आवास भी बना हुआ है। इस मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इधर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने इस मामले में संज्ञान लिया है और जांच कराते हुए उचित कार्रवाई करने की बात कही। कहा जांच के बाद ही इस माममे में कुछ भी कहना उचित होगा।