पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • कर्नाटक में येदियुरप्पा के सीएम बनने पर मनाया जश्न

कर्नाटक में येदियुरप्पा के सीएम बनने पर मनाया जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीएस येदियुरप्पा के सीएम की शपथ लेने पर जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि अब कर्नाटक में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ व सबका विकास का संकल्प पूर्ण होगा। येदियुरप्पा के नेतृत्व में कर्नाटक विकास की ओर आगे बढ़ेगा। किसानों की कर्ज माफी की घोषणा ने दर्शा दिया गया कि वे विकास के प्रति संकल्पित हैं। येदियुरप्पा सदन में बहुमत हासिल करेंगे। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के कुशासन को नकारते हुए भाजपा को शासन करने का जनादेश दिया है। अब कर्नाटक भी कांग्रेस मुक्त भारत के अध्याय में जुड़ गया है। कांग्रेस ने जिस तरह से आधी रात को कोर्ट खुलवाकर शपथ ग्रहण रोकने व लोकतंत्र की हत्या की दुहाई दे रही है। लेकिन वे लोग अपने कार्यकाल में देश के विभिन्न राज्यों में किए गए कुकृत्यों भुल चुके हैं। कर्नाटक के राज्यपाल ने संविधान के अनुरूप कार्य किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय, जिला मंत्री टून्ना गुप्ता, मीडिया प्रभारी विनोद कुमार सिंह, राम सुंदर राम, मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह, संत सिंह, महामंत्री जितेन्द्र सिंह, नरेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...