दाउदनगर | दाउदनगर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद-पटना हाइवे पर बाइक से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधेड़ शिव कुमार रोहतास जिले के मंगराव टोला नुआंव गांव का रहने वाला है। घायल का इलाज दाउदनगर पीएचसी में किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह घायल अपनी बाइक से दाउदनगर से रोहतास की ओर जा रहा था। तभी अचानक औरंगाबाद-पटना हाइवे पर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डाॅक्टरों ने रेफर कर दिया।