पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • कैंप लगाकर 28 दिव्यांगों को दिया गया प्रमाण पत्र

कैंप लगाकर 28 दिव्यांगों को दिया गया प्रमाण पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औरंगाबाद | देव प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में शुक्रवार को दिव्यांग सामाजिक सुरक्षा कोषांग बुनियाद केंद्र व सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा दिव्यांगों के लिए एक कैप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देव पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी मो समीद ने की। इस कैंप में प्रखंड के 28 दिव्यांगों की डॉक्टरों द्वारा जांच करने के बाद दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं 110 श्रवण बाधित दिव्यांग, तीन दृष्टि बाधित दिव्यांग व सात मानसिक दिव्यांग बच्चों से बुनियादी केंद्र के प्रभारी विनोद कुमार ने आधार कार्ड व फोटो जमा लिया। उन्होंने कहा कि पटना मेडिकल टीम के द्वारा कुछ दिन के बाद कैंप लगा कर उक्त सभी बच्चों के बीच दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। अगर किसी कारणवस कोई बच्चा इस कैप में नहीं आ पाएगा तो वैसे बच्चे अपने परिजन के साथ शहर के गांधी नगर मुहल्ला स्थित बुनियादी केंद्र में आकर प्रमाण पत्र ले सकते हैं। इस मौके पर डॉ जन्मेजय कुमार, डाॅ साकेत कुमार, सर्व शिक्षा अभियान के राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...