सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद सदर
शहर के दानी बिगहा स्थित रामलीला मैदान में जारी अनिश्चितकालीन धरने को समर्थन देने रविवार को विहिप नेत्री व विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची जिला मुख्यालय पहुंचेंगी। उनके साथ विदुषी लाडली शरण और सीताराम शरण भी धरने में शामिल होंगे। इसकी जानकारी प्रकाश सोलंकी ने दी है। उन्होंने बताया कि साध्वी प्राची दोपहर में धरनास्थल पहुंचेगी। जहां लाडली शरण और सीताराम शरण के साथ धरना में शामिल होंगी। इस दौरान रामभक्तों को सम्मानित करेंगी और फिर मौजूद जनसभा को संबोधित करेंगी। साध्वी प्राची हमेशा अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहती हैं। पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में लोक जागरण मंच के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। करीब डेढ़ सौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मंच के लोगों का कहना है कि इसमें अधिकांश निर्दोष शामिल हैं। गलत कार्रवाई करने वाले पूर्व एसडीओ व एसडीपीओ के निलंबन की मांग काे लेकर यह धरना दिया जा रहा है।
धरना पर बैठे लोग।