सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद सदर
कर्नाटक में अपनी पार्टी की सरकार बनती देख युवा कांग्रेसियों ने शनिवार को जश्न मनाया। महासचिव प्रकाश कुमार सिंह उर्फ राहुल व रेणु खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया। वक्ताओं ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई। बीजेपी के येदियुरप्पा बहुमत साबित करने में फंस गए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इसमें कड़ा फैसला लिया था। इस कारण लोकतंत्र पर जनता का विश्वास कायम रहा। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कनार्टक में सत्य की जीत हुई। गलत तरीके से येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। जो जनमत का अपमान था। भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या का खेल लगातार जारी है। पूर्व में भी अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान यह देखने काे मिला था। नेताओं ने कहा कि जनमत के अपमान का बदला 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता लेगी। इस मौके पर निखिल कुमार सिंह, बब्लू खान, मो समीर, अब्दुल वाहिद, मुन्ना सिंह, मो सोनू, युसूफ खान, सुमित कुमार, हरेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू समेत अन्य लोग मौजूद थे।