ओबरा | ओबरा प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मुहल्लों में जल जमाव की समस्या गंभीर बनती जा रही है। गर्मी के मौसम में भी कई मुहल्लों में जल-जमाव का नजारा बना हुआ है। जिससे उसके आस-पास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड मुख्यालय के रथ दुर्गा चैक स्थित स्वर्णकार मुहल्ला, इमामबाड़ा रोड, दुर्गा चैक से बेल रोड को जाने वाली सड़क सहित अन्य मुहल्लों में नाली का पानी सड़क पर ही बह रहा है। जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी उन इलाको के आस-पास रहने वाले लोगों को होती है। सड़क पर जमे नाली के पानी से दुर्गंध भी उठता है। यदि हल्की बारीश हो जाए तो उन मुहल्लों में तालाब का नजारा देखने को मिलता है। इस मामले को लेकर कई बार मुखिया से शिकायत की गयी। लेकिन किसी के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।
25 तक निरक्षरों का सर्वे करने का निर्देश
हसपुरा | हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित लोक शिक्षा केन्द्र परिसर में अक्षर आंचल योजना के तहत साक्षरता कर्मियों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक नरेश कुमार ने किया। टोला सेवकों एवं तालिम मरकज के सदस्यों को निरक्षर महिलाओं का सर्वे करने का टास्क दिया गया। बताया गया कि जन शिक्षा निदेशक के पत्र के अनुसार सबंधित पोषक क्षेत्र में 25 मई तक निरक्षर महिलाओं का सर्वे हर हाल में कर देना है। इस कार्य में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी कर्मी लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रखंड लेखा समन्वयक शोभा कुमारी, टोला सेवक महेन्द्र राजवंशी, ललन चैधरी, विपुल कुमार कुमारी कुसुम, गायत्री देवी, शिवनाथ बैठा, अनिल चैधरी, संतोष राम सहित सभी टोला सेवक व तालिमी मरकज के स्वंयसेवक मौजूद थे।
एक्युप्रेशर पद्धति से की गई स्वास्थ्य जांच
दाउदनगर |ओबरा प्रखंड के भरूब हाई स्कूल में राष्ट्रीय एक्युप्रेशर पखवारा के तहत शनिवार को एक्युप्रेशर सह योग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का स्वास्थ्य जांच किया गया। शिविर में स्कूल के बच्चों के साथ-साथ आस-पास के विभिन्न गांवों के लोग शामिल हुए। शिविर का उद्घाटन बिहार एक्युप्रेशर सह योग काॅलेज दाउदनगर के निदेशक डाॅ. पंकज कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि निशुल्क चिकित्सा शिविर का मुख्य उदेश्य एक्युप्रेशर पद्धति का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि एक्युप्रेशर पद्धति से रोगों का इलाज कराने वाले लोग अगर नियमित रूप से बतायी गयी सेवा अवधी व दिनचर्या के साथ कार्य करें तो रोग को पूर्ण रूप से ठीक किया जा सकता है। शिविर में सायटीका, गठिया, लकवा, माइग्रेन, ब्लड प्रेशर, गैस्ट्रीक व जोड़ों के दर्द सहित अन्य रोगों के बचाव से संबंधित जानकारी दी गयी। इस मौके पर डाॅ. रजा कादरी, डाॅ चंचल कुमार, डाॅ. विकास मिश्रा, डाॅ. शैलेन्द्र कुमार शैव, शिक्षक अजय कुमार, अभय कुमार, उदय कुमार, सुरेन्द्र सिंह, कमलेश कुमार सिंह, धीरज कुमार, सरोज कुमार, शत्रुध्न प्रसाद, मिथलेश पासवान सहित अन्य मौजूद थे।
दाउदनगर के तरार मैदान पर मैच आज
दाउदनगर | दाउदनगर प्रखंड के तरार खेल मैदान पर रविवार को नाइट क्रिकेट व फुटबाॅल टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसकी जानकारी आयोजन समिति के सदस्य सह तरार पंचायत के सरपंच अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शाम 7 बजे से खेल प्रतियोगिताएं शुरू होगी। पहले फुटबाॅल मैच का आयोजन होगा और उसके बाद रात में क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह वरीय राजद नेत्री डाॅ. कांति सिंह, पालीगंज विधायक जयवर्धन यादव, जहानाबाद विधायक सुदय यादव, पुलिस एसोसिएशन के प्रांतिय अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार धीरज, एसडीओ अनीस अख्तर, बीडीओ अशोक कुमार, प्रखंड प्रमुख अनील कुमार सहित अन्य अतिथि भाग लेंगे। आयोजन की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है।
स्कूली बच्चों के बीच बैग का किया वितरण
औरंगाबाद | सदर प्रखंड के जसोइया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सामाजिक सेवा के तहत बिहार सिमेंट प्लांट के द्वारा चापाकल लगाया गया। वहीं स्कूल के बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। स्कूल के 120 बच्चों को कंपनी के प्रतिनिधियों ने बैग देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कंपनी के द्वारा लगाए गए चापाकल का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कमला देवी व वार्ड पार्षद रामप्रवेश सिंह ने फीता काटकर की।
घर में आग लगने से हजारों का नुकसान
हसपुरा | एक परिवार घर में सोया हुआ था। तभी अचानक आग लग गयी। जिसमें हजारों रूपए का नुकसान हुआ है। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के सोनहथू गांव की है। जानकारी के अनुसार सोनहथू गांव के शत्रुध्न पंडित अपने परिवार के साथ फुस के मकान में सोया हुआ था। तभी अचानक आग लग गयी। इसी दौरान उनकी निंद खुल गयी। जिसके बाद वे लोग घर से किसी तरह से बचकर बाहर निकले। जब तक आग को बुझाया जाता, तब तक घर पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। इस घटना में घर में रखे सभी समान जलकर बर्बाद हो गए हैं। मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गया है। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। मुखिया पूनम देवी, प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। आग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गयी है।
16 लोगों का कटा बिजली कनेक्शन
ओबरा | ओबरा प्रखंड के हरिना गांव में दूसरे दिन अभियान चलाकर बिजली बोर्ड के द्वारा बकाया रखने वाले 16 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। इन बकायेदारों पर हजारों रुपए बिजली बिल बकाया था। लेकिन उनके द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी। जेई राकेश कुमार ने बताया कि उक्त गांव के अरविंद कुमार पर 3293, हरदेव शर्मा पर 6111, उमेश सिंह पर 4856, रामजी शर्मा पर 3893, बबन सिंह पर 4619, गोपाल सिंह पर 4620, रमेश सिंह पर 5415, अखिलेश सिंह पर 6111, जयमणि देवी पर 4620, रंजीत सिंह पर 6111, देव कुमार पर 11416, उमाशंकर राम पर 8879, साधु सिंह पर 8245, ललन सिंह पर 6155, रामचन्द्र सिंह पर 5322 व प्रेमलता देवी पर 2111 रूपया बकाया था।