पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • अभाविप कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

अभाविप कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओबरा | ओबरा प्रखंड के कझवां गांव में रविवार को अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पूरे गांव की साफ-सफाई की गयी। वहीं कूड़ेदान की भी व्यवस्था करने की बात कही गयी। कार्यकर्ताओं की टोली ने गांव के विभिन्न गलियों में घूम-घूमकर सफाई अभियान चलाया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर अग्रवाल ने कहा कि संगठन के द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान के साथ-साथ पौधा रोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। गांवों में लोगों को प्रेरित करते हुए स्वच्छता से जोड़ने का प्रयास हो रहा है। इस मौके पर संगठन के गांव प्रमुख नीतीश कुमार, उप प्रमुख शुभम कुमार, प्रशांत सिंह, सौरभ सिंह, विकास सिंह, सचिन सिंह, मनीष कुमार, रौशन कुमार, दीपू कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य शामिल थे।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया निरीक्षण

दाउदनगर | डीएम राहुल रंजन महिवाल ने रविवार को दाउदनगर प्रखंड के एकौनी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जांच किया। जांच के दौरान डीएम ने कई निर्देश दिए। डीएम जब विद्यालय पर पहुंचे तो वहां 50 बच्चे उपस्थित थे। डीएम ने विभिन्न पंजीयों की जांच करते हुए बच्चों से कई सवाल पूछे। वहीं स्कूल संचालक को बेहतर संचालन करने का निर्देश दिया। यदि किसी भी तरह की कोई शिकायत मिलती है तो सीधी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीओ अनीस अख्तर भी मौजूद थे।

28 चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगने का दिया निर्देश

औरंगाबाद ग्रामीण | मगध अायुक्त जितेन्द्र श्रीवास्तव ने सदर अस्पताल के 28 चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश सिविल सर्जन डॉ जर्नादन प्रसाद को दिया है। उन्होंने बताया कि ये सभी चिकित्सक सदर अस्पताल में ओपीडी के समय 320 मरीजों से भी कम का इलाज करते हैं। जबकि सदर अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा मरीज ओपीडी में आते हैं। वहीं मगध आयुक्त ने जननी बाल सुरक्षा योजना के 900 लाभुकों को राशि का भुगतान नहीं होने के संबंध में भी संबंधित कर्मी के विरूद्ध कार्रवाई करने का आदेश सिविल सर्जन को दिया है। इसके अलावा सदर अस्पताल में काम नहीं करने वाली पांच एएनएम को चिन्हित कर आयुक्त ने डीसीएम से स्पष्टीकरण की मांग की है।

शराब के फरार धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चेनारी| थाना क्षेत्र के करमा गांव में गत दिनों छापामारी के दौरान फरार हुए शराब के एक धंधेबाज को पुलिस ने धर दबोचा है। थानाध्यक्ष विजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कर्मा गांव में छापेमारी कर शराब बेच रहे तीन युवक को पुलिस ने पकड़ा था। जिसमें से एक आरोपी वकील राम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसे शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

कांग्रेस की जीत पर एनएसयूआई ने बांटीं मिठाइयां

करगहर| भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा के इस्तीफा देने का खबर सुनते ही खुशी से झूम उठे। कार्यकर्तायों ने इस मौके पर रविवार कों स्थानीय शिव मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया। जहां भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मिठाइयां बांटी। संगठन के जिला संयोजक रितेश मिश्रा ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत और नोटतंत्र का हार हुई है। भाजपा एक साजिश के तहत वहा अपनी सरकार बनाये रखना चाहती थी, लेकिन उनकी एक न चली। अंततः वहा कांग्रेस भारी साबित हुई। मौके पर मनीष चौबे, सत्यम पांडेय, बाबा तिवारी, अमित उपाध्याय, राहुल कुमार, इमरान राइन, अनुराग शेखर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रोहतास में एयरपोर्ट बनने की उम्मीद फिर से जगी

सासाराम| रोहतास में एकबार फिर एयर पोर्ट बनने की उम्मीद जग गई है। स्थानीय सांसद छेदी पासवान की मांग पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राज्य सरकार से शीघ्र प्रस्ताव भेजने को कहा है, ताकि हवाई अड्डा निर्माण संबंधित अग्रतर कार्रवाई की जा सके। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने नागर विमानन के सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि ऐतिहासिक व पर्यटक के दृष्टिकोण से सासाराम शहर महत्वपूर्ण है। जहां एयरपोर्ट का निर्माण अति आवश्यक है।

डीएम ने किया एकलव्य अकादमी का निरीक्षण

सासाराम| न्यू स्टेडियम स्थित एकलव्य अकादमी का निरीक्षण डीएम पंकज दीक्षित ने शनिवार देर शाम किया। िजला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि डीएम ने हाँस्टल एवं अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्हें हाँस्टल में व्यवस्थागत कमियों की जानकारी दी गई। ऊपरी मंजिल में एक बड़ा कामन हाँल की आवश्यकता की भी मांग की गई। डीएम ने सभी मांगों पर विचार का आश्वासन दिया।

शराब के नशे में दो लोगों को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद ग्रामीण | नगर थाना पुलिस ने शहर के जसोइया मोड़ के समीप से शराब के नशे में हंगामा करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कथरूआ गांव निवासी चंदन सिंह व रिसियप थाना के सिंदुरिया गांव निवासी श्याम बिहारी सिंह शामिल हैं। नगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्णवाल ने बताया कि सूचना के आधार पर दारोगा दशरथ सिंह ने उक्त दोनों शराबियों को गिरफ्तार किया है। जिसका मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दिनारा | दिनारा पुलिस ने एक वारंटी को पकड़ कर जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष आर के चौधरी ने बताया की श्याम बिहारी साह ग्राम मेदनीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिस पर कोर्ट से वारंट निर्गत था । जो कई महीनों से पुलिस पकड़ से बाहर था। गुप्त सूचना मिली की वह घर पर आया है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

रसाेइयाें का मानदेय 10 हजार करने की मांग

सासाराम| मध्याह्न भोजन रसोईया संघ की बैठक रविवार को प्रदेश महासचिव सीता राम चौधरी की अध्यक्षता में शहर के कुशवाहा सभा भवन में हुई। जिसमें सात सूत्री मांगों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। वक्ताओं ने मांग की कि बढ़ी महंगाई को देखते हुए रसोईयों का मानदेय दस हजार रूपए किया जाए। कार्यरत रसाेईयों को स्थानीय करते हुए साल में बारह माह का मानदेय लागू किया जाए। रसार्इयों का मानदेय ऑन लाइन खाते में भेजा जाए।

खबरें और भी हैं...