पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मंडल कारा में शुरू हुआ सात दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर, 60 कैदियों ने किया अलोम विलोम

मंडल कारा में शुरू हुआ सात दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर, 60 कैदियों ने किया अलोम-विलोम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद ग्रामीण

शहर के मंडल कारा में रविवार को सात दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर की शुरूआत की गई। जिसमें पहले दिन मंडल कारा के 60 कैदियों ने योग शिविर में भाग लिया। इस शिविर में योग प्रशिक्षक योगेंद्र भूषण के द्वारा सभी कैदियों को कई तरह के योगासान का अभ्यास कराया गया। जिससे कि वे अपने जीवन में होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सके और निरोगी जीवन का लाभ उठा सकें। योग प्रशिक्षक ने बताया कि हम सभी को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। अाज के व्यस्त जिंदगी में किसी के पास अपने शरीर पर ध्यान देने के लिए जरा सा भी समय नहीं है। जेल अधीक्षक भोलानाथ सिंह ने बताया कि यह योग शिविर जिला पदाधिकारी के आदेश पर शुरू किया गया है। शिविर में अनिल सिंह, मनीष कुमार, उज्जवल कुमार, दिवेश सिंह सहित कैदियों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर कक्षपाल गौतम कुमार, उच्च कक्षपाल रामेश्वर राम सहित अन्य मौजूद थे।

मंडल कारा में आयोजित योग शिविर में शामिल कैदी।

खबरें और भी हैं...