पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बारूण में चौथे दिन भी दुकानें रहीं बंद, घर में दुबके रहे लोग

बारूण में चौथे दिन भी दुकानें रहीं बंद, घर में दुबके रहे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारूण थाना पर पथराव व आगजनी की घटना के चौथे दिन भी कफ्र्यू जैसे हालात रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और पूरा बाजार बंद रहा। लाेग घरों में दुबके रहे। ग्रामीणों को जरूरत के सामान खरीदने के लिए डेहरी या सोननगर जाना पड़ रहा है। हालांकि रविवार को एक-दो सब्जी दुकानें खुली, पर जल्द ही बंद हो गई। दवा दुकानों का हाल भी यही है। पुलिस की कार्रवाई के डर से बारूण बाजार बंद है। इधर एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि कानून को किसी को भी हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। जहां-जहां घटनाएं हो रही है, चाहे बारूण हो, औरंगाबाद हो या फिर डीएम के बॉडीगार्ड के साथ मारपीट हो। सभी मामलों के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान की जा रही है। इधर डीएम राहुल रंजन महिवाल ने कहा है कि ऐसे मामलाें के आरोपियों के नाम गुंडा पंजी में भी शामिल किया जाएगा। इतनी सख्त कार्रवाई होगी कि बाद में उन्हें इसका अहसास होगा।

थाने पर हमले के बाद बवाल

खबरें और भी हैं...