पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • देश की रक्षा करना भारत मां के असली सपूतों का पहला कर्तव्य : साध्वी प्राची

देश की रक्षा करना भारत मां के असली सपूतों का पहला कर्तव्य : साध्वी प्राची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद ग्रामीण

औरंगाबाद शहर में हुए हिंसा मामले में जेल गए लोगों ने हिंदूओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। जेल जाने वाले कोई अवारा लोग नहीं है। क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण का भी जन्म जेल में ही हुआ था। यह बातें उतर प्रदेश से आई विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने रविवार को शहर के दानी बिगहा पार्क में आयोजित अनिश्चिकालीन धरना में लोगों को संबाेधित करते हुए कही। उन्होंने जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आपलोग भारत मां के सपूत हैं तो हिंदूओं की रक्षा करना चाहिए था ना कि उन्हें जबरजस्ती पकड़कर जेल में बंद करना चाहिए था। इस मामले में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाया है अौर कहा कि विपक्षी नेताओं के यहां शादी में जाने के लिए उनके पास समय है, लेकिन पिछले 19 दिनों से धरना दे रहे लोगों के हालात का जायजा लेने के लिए उनके पास जरा सा भी समय नहीं है। उन्होंने हिंसा मामले में शामिल पत्थरबाजों पर कार्रवाई नहीं होने पर भी नाराजगी जाहिर की और कहा कि मनुष्य के जिंदगी की शुरूआत भगवान राम के नाम से होती है और जिंदगी का अंत भी राम के नाम से ही होता है। इसलिए अयोध्या में राम मंदिर बन कर रहेगा। राम मंदिर बनाने में देश की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। कार्यक्रम में अभाविप की आशिका सिंह समेत अन्य ने साध्वी प्राची व लाडली सरण को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं साध्वी प्राची ने भी जेल से रिहा हुए सभी रामभक्तों को माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजीत सिंह व संचालन वीरेन्द्र सिंह ने की।

हिंसा मामले में शामिल पत्थरबाजों पर कार्रवाई नहीं होने पर भी नाराजगी जाहिर की

अनिश्चितकालीन धरना को संबोधित करती हिन्दू शेरनी साध्वी प्राची।

हमारे देश की बेटियां झांसी की रानी : सीताराम रमण

चित्रकुट से चलकर अाए संत सीताराम रमण ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की बेटियां झांसी की रानी हैं, जिन्होंने दुश्मनों को छक्के छुड़ा दिए थे। वहीं बच्चे वीर भरत हैं, जिन्होंने बचपन में ही बिना डरे शेर के मुंह में हाथ डालकर उसके दांत गिने थे। उन्होंने सभी हिंदूओं से हमेशा एकजुट होकर काम करने की अपील की, जिससे कि कभी भी हिंदूओं के उपर कोई आंख उठाकर नहीं देख सके। कार्यक्रम में संत ने सभी लोगों को हाथ खड़े करवाकर जय श्री राम के नारे लगवाए और हमेशा जाति से उठकर हिंदूत्व के लिए काम करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी लोगों को अपने घरों में शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र भी रखना चाहिए।

अनिश्चितकालीन धरना में शामिल लोग।

‘संघर्ष में भी जो टिका रहे वो हिंदू’

कार्यक्रम में हरिद्वार से आई लाडली शरण ने कहा कि संघर्ष में जो टिका रहता है, उसे असली हिंदू कहते हैं। अगर अपने धर्म की रक्षा करने के लिए गुंडा भी बनना पड़े तो हमें हिंदू गुंडा बनने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें मुसलमानों से एकजुट रहने व धर्म के लिए हमेशा मारने के लिए तैयार रहना सीखना चाहिए। उन्होंने सभी भाइयों से कहा कि अपने बहन को रक्षा बंधन के दिन उसे महंगे मोबाइल, कपड़े या रूपये के बदले एक तलवार देना चाहिए। जिससे कि वे हमेशा अपनी रक्षा कर सके। अपने संगठन में शामिल घुसपैठियों की पहचान जरूर करें, जिससे कि हमारा संगठन मजबूत बना रहे।

ये रहे शामिल | इस मौके पर डॉ कार्तिकेय, प्रकाश सोलंकी, रंजय अग्रहरि, मनोज गुप्ता, राहुल, नंदन, टनटन, किशलय, अनुज सिंह, प्रेम गुप्ता, सचिन, सौरभ, शुभम, बब्लू, अभय मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...