सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद नगर
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सही लाभुको को मिले। इसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा कई निर्देश दिए गए हैं। इसी निर्देश के तहत इस बार स्थायी प्रतिक्षा सूची से अयोग्य परिवारों का नाम हटाया जाएगा। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने निर्देश जारी कर दिया है। जिसके आलोक में जिले में कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है। प्रतिक्षा सूची में शामिल परिवारों के नाम 16 मानको के आधार पर हटाए जाएंगे। नाम हटाए जाने के बाद नए प्रतिक्षा सूची बनेगी। जिसके आधार पर लाभुकों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। पूर्व में तीन कारणों के आधार पर प्रतिक्षा सूची से नाम से हटाया जाना था। जिसमें पहला परिवार के पास पक्का मकान है या अन्य आवास, दूसरा योजना का लाभ पूर्व में लेने व तीसरा प्रतिक्षा सूची में नाम रहने के बावजूद स्थायी रूप से लाभुक पलायन कर गया हो। इस स्थिति में उनका नाम प्रतिक्षा सूची से हटाया जाना था। जिसमें अब विभाग के द्वारा बदलाव कर दिया गया है।