पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • संगीता ने स्वच्छता अभियान प्रतियोगिता में मारी बाजी

संगीता ने स्वच्छता अभियान प्रतियोगिता में मारी बाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार देते अतिथि।

सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद ग्रामीण

शहर के राजकीय मध्य विद्यालय जसोइया में स्वच्छता अभियान पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के आठवीं कक्षा की छात्रा संगीता कुमारी ने प्रथम स्थान पाकर बाजी मार ली। वहीं सातवीं कक्षा की चांदनी कुमारी ने द्वितीय व पहली कक्षा के दीपक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को डीपीआरपी बीएड कॉलेज के जेके सिंह ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन किया। जिससे सभी अतिथियों ने ताली बजाकर प्रतिभागियों का हाैसला बढ़ाया। वकहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से छात्र-छात्राओं के अंदर की छुपी हुई प्रतिभा निखरकर बाहर आती है। विनोद सिंह, चंदन सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, फिरंगी यादव सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...