औरंगाबाद सदर| जिला प्रशासन द्वारा हुई चतुर्थवर्गीय पदों की बहाली पर एक अभ्यर्थी ने सवाल उठाया है। बहाली में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए जिला लोक शिकायत निवारण केंद्र में मामला दर्ज कराया है। अभ्यर्थी प्रदीप दाउदनगर के महावर गांव का है। उसने नजारत शाखा से 2006, 2009 व 2014 में भी काम िकया था। लेकिन बहाली नहीं हुई और नए अभ्यर्थियों को बहाल कर दिया गया।