पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • डिपार्टमेंटल स्टोर में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, करीब Rs.60 लाख के सामान जलकर राख

डिपार्टमेंटल स्टोर में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, करीब Rs.60 लाख के सामान जलकर राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद सदर

शहर के रामाबांध बस स्टैंड समीप एक डिपार्टमेंटल स्टोर में रविवार की रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे डिपार्टमेंटल स्टोर में रखे सारा सामान जल गया। अनामिका डिपार्टमेंटल स्टोर के बंद शट्‌टर से निकलते धुएं को जब सोमवार की अहले सुबह आसपास के दुकानदारों ने देखा तो फौरन इसकी सूचना इसके संचालक शशिरंजन सिंह को दी। शहर के गायत्री नगर में रहने वाले संचालक शशिरंजन सिंह मूल रूप से कुड़वां के निवासी हैं।

सूचना पाकर फौरन अपनी दुकान पर पहुंचे। जहां बंद शट्‌टर के नीचे से धुंआ निकल रहा था। उसने लॉक खोलकर शट्‌टर उठाया तो उनके होश उड़ गए।

दुकान के अंदर धुंरा भरा था और कुछ भी दिखायी नहीं दे रहा था। सूचना पाकर दमकल वहां पहुंचा और काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है। इस अगलगी में करीब 60 लाख रूपए का नुकसान संचालक को होने की बात कही गई।

इन्वर्टर में लगी आग ने पूरी दुकान को लिया चपेट में

संचालक शशिरंजन सिंह ने बताया कि हर दिन की तरह रविवार की रात दुकान बंद कर गायत्री नगर स्थित घर पर चले गए थे। रात में चार्ज में लगे इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धीरे-धीरे यह आग फैलती चली गई और फिर पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान के अंदर रखे किराना सामान, रैक, एसी, पंखा, सीसीटीवी समेत सभी सामान जलकर राख हो गए। रात होने के कारण इसकी भनक किसी को भी नहीं लग पायी। सुबह में शट्‌टर के नीचे से धुंआ निकलता देख लोगों को कुछ शक हुआ, जिसके बाद इसका पता चल पाया। इस दौरान स्थानीय लोगों का कहना था कि वर्तमान में कभी हाई वोल्टेज तो कभी लो वोल्टेज की काफी समस्या है।

खबरें और भी हैं...