सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद शहर
फेसर थाना क्षेत्र के उन्थू गांव में गाय के चारा खिलाने की विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में इसी गांव निवासी प्रमोद राम उसकी प|ी प्रभा देवी, भाई विनोद राम व बेटा रजनीश कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम प्रमाेद राम की गाय उसके चचेरे चाचा के गाय की चारा खा गई। जिसको लेकर उसके चाचा ने गाय को बंधक बना लिया। इसी क्रम में गाय को लेने वह अपनी प|ी के साथ चाचा को यहां गया। जहां पर दोनों के बीच बहश होने लगी। फिर देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों की पिटाई करने लगे। जिसमें शोरगुल की आवाज सुन कर उसका भाई व बेटा पहुंच कर उन्हें बचाने का प्रयास किया। जहां उनदोनों की भी पिटाई कर दी गई। जिसमें चारांे लोग जख्मी हो गए।
जमीन विवाद:चाचा व दादा ने 3 भतीजियों को पीटा
बारूण | बारुण थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी बच्चू मिश्रा व इसका बेटा राजू कुमार मिश्रा ने जमीन विवाद को लेकर सगी तीन भतिजियों के साथ मारपीट की है। जिससे तीनों घायल हो गए है। घायलों में काजल कुमारी, नंदनी कुमारी व राखी कुमारी शामिल हैं। जिनका इलाज बारूण पीएचसी में किया गया। इस संबंध में तीनों बहनों ने थाना में एक आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि उसके दादा बच्चू मिश्रा व चाचा राजू कुमार मिश्रा ने जमीन-जायदाद न देने की बात कहकर उन्हें बेरहमी से पीटा, जिसमें तीनों बहने घायल हो गई। उन्होंने बताया कि मेरे पिता ब्रजेश मिश्रा का देहांत दो माह पूर्व ही हो गया था। तब से हमलोग अपनी मां सीता देवी व अपने छोटे भाई सोनू के साथ रहती हैं। कुछ दिन पहले मेरी मां ने छोटे भाई को अपने साथ लेकर किसी काम से रोहतास जिले के नौहट्टा स्थित मायके चली गई।