पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • रसोइया संघ ने शहर में निकाला मार्च, सरकार से प्रति माह 10 हजार मानदेय देने की मांग की

रसोइया संघ ने शहर में निकाला मार्च, सरकार से प्रति माह 10 हजार मानदेय देने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद सदर

विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय मध्याहन भोजन रसोइया फ्रेंड संघ के द्वारा प्रदर्शन किया गया। बिहार मगध प्रमंडलीय रसोइया संघ के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया। जिलेभर के रसोइया पहले शहर के गांधी मैदान में इक्कठा हुए। फिर वहां से पैदल मार्च निकाला। यह मार्च धर्मशाला मोड़, सब्जी मंडी व रमेश चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहंुचा, जहां जमकर प्रदर्शन किया। सुरक्षा जवानों ने कलेक्ट्रेट का मेन गेट बंद कर दिया, ताकि रसोइया अंदर न प्रवेश कर जाएं। हालांकि फिर उन्हें बताया गया कि कलेक्ट्रेट गेट के समीप धारा 144 लागू है। इसके बाद वे दानी बिगहा बस स्टैंड परिसर पहुंचे और धरना पर बैठ गए। संघ के अजय विद्यार्थी व अरविंद कुमार के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। धरना का संचालन कमलेश कुमार ने किया। इस मौके पर महिला इकाई की अध्यक्ष पार्वती कुंवर, सुरती देवी समेत अन्य मौजूद थे। इस दौरान रसोइयों ने कहा कि हमलोगों को वर्तमान में महज 1250 रूपए मानदेय के रूप में दिया जाता है। इसे बढ़ाकर प्रति माह 10 हजार रूपए किया जाए।

खबरें और भी हैं...