सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद नगर
बारूण में पुलिस अपनी नाकामी को छिपाने के लिए आम लोगों को को पकड़कर जेल भेज रही है। इसके खिलाफ जन अधिकार पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उक्त बातें प्रेस बयान जारी करते हुए जअपा के प्रदेश प्रवक्ता श्यामसुंदर ने कही। उन्होंने कहा कि यदि 72 घंटे के अंदर इस मामले में पकड़े गए निर्दोष लोगों को नहीं छोड़ा गया तो पार्टी के कार्यकर्ता पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। पुलिस के कार्रवाई से वहां के लोग दहशत में जी रहे हैं। पुलिस शांति व्यवस्था कायम करने के बजाए लोगों को जेल भेज रही है।