पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • नागेन्द्र सिंह बने यादव महासभा के अध्यक्ष, समाज को संगठित

नागेन्द्र सिंह बने यादव महासभा के अध्यक्ष, समाज को संगठित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागेन्द्र सिंह बने यादव महासभा के अध्यक्ष, समाज को संगठित करने का बैठक में लिया गया निर्णय

दाउदनगर | दाउदनगर शहर के अंकोरहा रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में यादव महासभा की एक बैठक आायोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रो विजय कृष्ण ब्रजराज ने की। सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें नागेन्द्र यादव को अध्यक्ष, अशोक कुमार यादव को उपाध्यक्ष, रामप्रवेश सिंह को सचिव, अरविंद यादव को उपसचिव, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार चुन्नू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मार्गदर्शक टीम में सेवानिवृत शिक्षक रामकेवल सिंह, प्रो विजय कृष्ण ब्रजराज, रामजीवन सिंह, अनिल कुमार मंडल, डीलर संघ अध्यक्ष विजय यादव सहित अन्य को शामिल किया गया। ब्रजकिशोर मंडल को प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई। कमेटी गठन के बाद सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी नेताओं ने समाज को संगठित करने व उत्थान के लिए कार्य करने की बात कही। वहीं प्रत्येक वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में प्रखंड स्तर पर टॉप आने वाले 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।

दाउदनगर में योग शिविर का हुआ आयोजन

दाउदनगर | दाउदनगर अनुमंडल परिसर में सोमवार को एक्यूप्रेशर सह योग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 लोगों को एक्यूप्रेशर पद्धति से जांच किया गया। उदघाटन एसडीओ अनीश अख्तर, डीसीएलअार राहुल कुमार व लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तेज नारायण राय ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। एक्यूप्रेशर डॉ पंकज कुमार ने कहा श मुख्य उद्देश्य दुष्प्रभाव रहित चिकित्सा पद्धति का प्रचार-प्रसार करना है।

भाई के साथ स्कूल जा रही शिक्षिका बाइक से गिरी

औरंगाबाद शहर | एक शिक्षिका अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में असंतुलित होकर वह बाइक से गिर गई। जिसमें वह गंभीर जख्मी हो गई। घटना शहर के एमजी रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। घायल शिक्षिका शालू कुमारी शहर के बाइपास स्थित न्यू एरीया मोहल्ले की निवासी है। जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षिका शहर एक निजी विद्यालय में कार्यरत है। जिसमें सोमवार की सुबह किसी जरूरी मीटिंग के लिए भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। तभी एमजी रोड़ पर पेट्रोल पंप के सामने मोड़ पर असंतुलित हो कर गिर गई। इसके बाद आस-पास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसका इलाज किया गया है।

प्रोग्रेसिव चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित की गई शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी

सिटी रिपोर्टर| अम्बा

प्रोग्रेसिव चिल्ड्रेन एकेडमी के द्वारा सोमवार को ग्लोबल चाईल्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वार्षिकोत्सव के दौरान आयोजित किये गये विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ कुमार वीरेन्द्र ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार होना आवश्यक है। इसलिए इस संस्था में शुरु से ही बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दिया जाता है। वहीं अभिभावकों को भी बच्चों के शिक्षा के प्रति सजग रहने व उनके गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। केवल विद्यालय भेज देने से ही अभिभावकों का कर्तव्य समाप्त नहीं हो जाता है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि अभिभावकों की लापारवाही के कारण बच्चे छोटे उम्र में ही रास्ता भटक जाते हैं। वहीं बच्चों को मोबाइल व सोशल मीडिया से भी दूर रखने की बात कही। डॉ सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना पड़ता है। इस मौके पर राम प्रसिद्ध सिंह केसरी, आकाश कुमार सिंह, निदेशक वेद प्रकाश तिवारी, प्राचार्य शिवदेव पांडेय, शिक्षक रामपुकार वर्मा, मनीष कुमार, जयमंगल सिंह, संदीप कुमार, रीना कुमारी, सोनी कुमारी, सोनम कुमारी, चंचला देवी, रूपम कुमारी, फरहत सब्बा, शाइस्ता परवीन, विनय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

डीलर एसोसिएशन की कल होगी बैठक

दाउदनगर | फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की जिला इकाई की एक बैठक 23 मई का कल बुधवार को जिला मुख्यालय में होगी। इसकी जानकारी प्रदेश संगठन मंत्री सह जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सांगठनिक चुनाव के बाद पहली बैठक है। जिसमंे जिला व प्रखण्ड कमेटी के सभी सदस्य भग लेंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विचार किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...