पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • छात्र राजद ने पीजी के रिजल्ट में सुधार करने की मांग की

छात्र राजद ने पीजी के रिजल्ट में सुधार करने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद ग्रामीण

छात्र राजद ने पीजी का रिजल्ट सुधारने हेतु सोमवार को शहर के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में प्राचार्य प्रो डॉ देवेन्द्र प्रसाद सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है कि कॉलेज के प्रथम, तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर पीजी का रिजल्ट सुधारने के साथ-साथ बीए, बीएससी व बीकॉम का वर्ग संचालन भी सुचारू रूप से किया जाए। इसके साथ ही सभी विभागों में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। जिससे कॉलेज में आने वाले छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी ना हो और वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके। छात्र राजद द्वारा प्राप्त ज्ञापन पर प्राचार्य ने कहा कि आपलोगों ने कॉलेज की उचित व्यवस्था के लिए जो मांग की है, उन सभी बिंदुओं पर जल्द ही विचार किया जाएगा। इधर छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संगठन द्वारा बाध्य होकर जिला से लेकर विश्वविद्यालय तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सिन्हा कॉलेज के छात्र संघ कोषाध्यक्ष अमित कुमार, यूआर पद से विकाश कुमार, कौशल कुमार, छात्र राजद नेता विवेक रंजन सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...