यूपी के वाराणसी में अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा का 27वां महाधिवेशन हुआ। जिसमें चुनाव के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर संगठन के लोगाें को चुना गया। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पूर्व डीजीपी अशोक गुप्ता ने जीत हासिल की। वहीं युवा अध्यक्ष के पद पर औरंगाबाद शहर के शाहपुर मुहल्ला निवासी राकेश कुमार गुप्ता ने कब्जा जमाया। संगठन में युवा अध्यक्ष का पद मिलने से जिले के रौनियार समाज के लोगों में भी काफी उत्साह है। अधिवेशन में भाग लेने जिले से मुकेश कुमार गुप्ता उर्फ लाल, संतोष कुमार, राहुल राज, दाउदनगर रौनियान वैश्य समाज के अध्यक्ष बलराम प्रसाद गुप्ता, संजय गुप्ता, ओपी गुप्ता सहित अन्य शामिल हुए। ओपी गुप्ता ने बताया कि पूर्व डीजीपी अशोक प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली के राजीव रंजन गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव, विजय कुमार गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पूर्व विधायक नगीना देवी महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष वे राकेश गुप्ता युवा प्रकोष्ठ चुने गए। नेतृत्व मिलने से समाज के लोगों में काफी खुशी है।