छत पर सो रहे थे घरवाले, इधर चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया
सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद शहर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरगैया कर्मा गांव में मंगलवार की रात्रि एक किसान के घर में चोरी हो गई। चोराें ने घर से नगदी समेत लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। किसान अरविंद यादव उक्त गांव का ही रहने वाला है। जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के कारण घर के सभी सदस्य रात्रि में छत पर सोए हुए थे। किसान ने बताया कि चोरों ने घर से करीब 1 लाख 20 हजार नगदी समेत 50 हजार रुपए के सोने के आभूषण व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।