औरंगाबाद शहर| मदनपुर के घटराईन गांव से दो दिनों से गायब युवती को रविवार को पुलिस ने उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया है। प्रेमी सुनील भुइयां तेलडीहा गांव का रहने वाला है। इस मामले में युवती के घरवालों ने मदनपुर थाना मंे एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उक्त युवक पर शादी की नियत से भगाने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी। इसी बीच तेलडीहा गांव से युवक के घर से युवती को बरामद कर लिया गया है।