पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • ओवरटेक करने में तेज रफ्तार बाइक ने ट्रैक्टर में पीछे से मारी टक्कर, नवविवाहिता की मौत

ओवरटेक करने में तेज रफ्तार बाइक ने ट्रैक्टर में पीछे से मारी टक्कर, नवविवाहिता की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर। औरंगाबाद शहर

खैरा एनटीपीसी थाना क्षेत्र के सुरार गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में एक तेज रफ्तार बाइक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार विवाहिता की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतका ज्योति देवी बड़ेम ओपी क्षेत्र के ससना गांव निवासी मुन्ना राम की प|ी थी। जबकि घायलों में मृतका की सास उर्मिला देवी व उसका देवर सुशील कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार घर में काम करने के दौरान मृतका को एक छिपकली काट ली थी। जिससे वह बेहोश हो गई थी। उसका इलाज कराने उक्त तीनों बाइक से स्थानीय अस्पताल में जा रहे थे।

सिर्फ वही नकारात्मक खबरें, जो अापको जानना जरूरी है।

इलाज कराने ले जा रहे थेे

आसपास के ग्रामीणों ने सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्ताल में भर्ती कराया। जहां पर डाॅक्टरों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल उसकी सास व देवर का इलाज किया जा रहा है। घायल युवक ने बताया कि ज्योति की शादी इसी महीने तीन तारीख को हुई थी।

खबरें और भी हैं...