चाचा के घर का प्रयास करते भतीजा धराया, मामला दर्ज
औरंगाबाद शहर | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा गांव में अपने चाचा के घर में चोरी करने का अारोप भतीजा पर लगाया गया है। इस मामले में चाचा लालमोहन सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। भतीजा मनोज कुमार पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। शराब के नशे में धुत होकर घर घुस गया और बक्से को तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था।