पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • हाईवे पर दो बाइकों में भिड़ंत पीछ से कंटेनर ने रौंदा, 1 मरा

हाईवे पर दो बाइकों में भिड़ंत पीछ से कंटेनर ने रौंदा, 1 मरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाजुक हालत में सदर अस्पताल से रेफर होते घायल।

सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद शहर

शहर के जसोइया मोड़ के समीप रविवार को पहले दो बाइकों की टक्कर हो गई और फिर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कंटेनर ने रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक 36 वर्षीय दिलकेश्वर राम कुशी गांव निवासी झरी राम का बेटा था। वहीं घायलों में जम्होर निवासी सत्येन्द्र प्रसाद गुप्ता व रामपुर गांव निवासी पिंटू कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र एक अन्य युवक के साथ बाइक से अपने घर से कहीं जा रहा था। जबकि दिलकेश्वर भी बारूण की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों जसोइया मोड़ के समीप पहुंचे कि अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के कारण दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच पटना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कंटेनर में धक्का मार दिया। इससे एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से नाजुक स्थिति में देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया में रेफर कर दिया। इधर स्थानीय लोगाें की मानें तो दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक में शराब थी। भागने की फिराक में थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

खबरें और भी हैं...