पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • नक्सल प्रभावित गांवों के छात्रों की समस्या से रूबरू होगी विद्यार्थी परिषद

नक्सल प्रभावित गांवों के छात्रों की समस्या से रूबरू होगी विद्यार्थी परिषद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर|औरंगाबाद ग्रामीण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जिले के नक्सल प्रभावित गांवों का दौरा कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ ही सूखा प्रभावित गांवों का भी दौरा कर वहां की सिंचाई में आने वाली समस्या से अवगत हाेंगे। जिससे यह पता चल पाएगा कि आखिर उक्त गांवों के लोग अपना जीवन कैसे गुजर-बसर कर रहे हैं। तभी तो संगठन उन्हें हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध होगी। यह बातें अभाविप के जिला संयोजक सौरभ सिन्हा ने रविवार को शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में कही। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सभी सामाजिक मुद्दों पर लगातार कार्यरत है। आगामी समय में संगठन द्वारा सभी कॉलेजों में छात्रों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा और मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी जून माह में जिले से कई छात्र- छात्राएं विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अभ्यास वर्ग में शामिल होने मोतिहारी जिला में जाएंगे। इस मौके पर अमित गुप्ता, विशाल कुमार, पुष्कर अग्रवाल, संजीत मेहता, विशाल यादव, नीरज कसेरा, कॉलेज अध्यक्ष आशिका सिंह, प्रेरणा सुमन, निधि मिश्रा, मनीषा कुमारी, रुबी कुमारी, सतीश कुमार सहित सभी अन्य थे।

जिलास्तरीय बैठक में शामिल अभाविप कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...