पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • लोकतंत्र और साझी संस्कृति के समक्ष चुनौती विषय पर परिचर्चा

लोकतंत्र और साझी संस्कृति के समक्ष चुनौती विषय पर परिचर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद ग्रामीण

शहर के क्लब रोड स्थित पेंशनर भवन में रविवार को लोकतंत्र व साझी संस्कृति के समक्ष चुनौतियां विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा बिहार लोकतांत्रिक जन पहल, जिला सर्वोदय मंडल व लोक समिति के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक समिति के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह व संचालन सर्वोदय मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव व मिथलेश यादव ने किया। परिचर्चा में महादलितों के बीच कार्य करने वाली पद्मश्री से सम्मानित सुधा वर्गीज, जेपी आंदोलन से जुड़ी कंचन बाला, कपिलेश्वर प्रसाद व वरिष्ठ समाजसेवी सत्य नारायण मदन शामिल हुए। परिचर्चा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि धर्म निरपेक्षता व लोकतंत्र दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। िबना धर्म निरपेक्षता के लोकतंत्र को जिंदा नहीं रखा जा सकता है। राज्य के प्रतिनिधि संविधान में दी गयी धर्म निरपेक्षता की शर्तों का इमानदारी से पालन करें। इस मौके पर त्रिभुवन सिंह, प्रो. बच्चू लाल यादव, प्रो. विजय सिंह, प्रो. विनोद कुमार, समाजसेवी कुमारी गोदावरी, डाॅ. गुप्तेश्वर यादव, पूर्व बीडीओ भैरवनाथ पाठक, संजीव कुमार सिंह, संजय सजन, महाराणा प्रताप संस्थान के सचिव अनिल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्रीराम सिंह, सुनील सिंह, अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...