पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बारूण में पुलिसिया कार्रवाई पर राजद ने उठाए सवाल

बारूण में पुलिसिया कार्रवाई पर राजद ने उठाए सवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औरंगाबाद नगर | बारूण में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत के बाद हुए हंगामा को लेकर पुलिस के द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है। वह अंग्रेजी हुकुमत की याद को ताजा कर रही है। पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों को बेवजह गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। जिससे वहां के व्यवसायियों व आम लोगों में काफी दहशत है। इसकी हम निंदा करते हैं। उक्त बातें प्रेस बयान जारी करते हुए राजद के जिला प्रवक्ता डाॅ. रमेश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि राजद इस घटना की निंदा करती है। पुलिस अपनी नाकामी को छिपाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। उनलोगों ने बारूण जाकर स्थिति का जायजा लिया है। पुलिसिया कार्रवाई के कारण वहां के लोगों में काफी दहशत है। लोगों में डर बना हुआ है कि यदि वे घर से बाहर निकले तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने एसपी से इस मामले में जांच करते हुए निर्दोष लोगों को बीना शर्त रिहा करने की मांग की है। वहीं सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही।

खबरें और भी हैं...