कुमावत समाज प्रतापगढ़ की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष भंवर कुमावत के निजी आवास पर हुई। बैठक में कुमावत समाज की रामनवमी संकलन राशि का हिसाब किताब किया गया। साथ ही ब्लड डोनेट करने वाले समाज बंधुओं को सम्मानित किया गया। आगे और ब्लड डोनेट कैंप लगाने के लिए भी बैठक में निर्णय लिया गया। साथ ही समाज के छात्रावास के बाउंड्री निर्माण का काम शुरू कराने को लेकर बैठक में चर्चा की गई। समाज की अोर से आगामी बैठक में कुमावत समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में श्यामलाल अध्यापक, भागीरथ मानपुरा, हरीश, बद्रीलाल, भगत, राजेंद्र, अशोक अध्यापक, हरिओम हरपल, दशरथ, गणपत वरिष्ठ अध्यापक मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष भंवरलाल ने की समाज का आय व्यय का ब्यौरा युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहन कुमावत ने पेश किया। समाज की ओर से लगातार 2 वर्षों के अथक परिश्रम से समाज बंधुओं ने छात्रावास निर्माण के लिए और रामनवमी कार्यक्रम निमित्त राशि लगभग आठ लाख रुपए समाज से प्राप्त हुए हैं। जिसमें से सभी कार्यक्रमों के बाद समाज के पास 2 लाख 44 हजार रुपए की बचत है।