जर्जर सड़क दे रही है हादसों को दावत
आजमनगर|आजमनगर कुशिदा वाया शीतलमनी सड़क विगत वर्ष आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गई थी। आठ माह बीत जाने के बाद भी सड़क नहीं बन सकी है। जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बाद जनप्रतिनिधियों से लेकर उच्चाधिकारियों से भी गुहार लगाई गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। जिसकी वजह से ग्रामीणों को आजमनगर प्रखंड मुख्यालय आदि सहित अन्य स्थानों पर आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं बाढ़ में पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था।