कुरेसला में भी वट सावित्री व्रत हर्षोल्लास तथा श्रद्धापूर्वक मनाया
कुरेसला में भी वट सावित्री व्रत हर्षोल्लास तथा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस व्रत के लिए सुहागिन अपने पति के दीर्घायु के लिए यह व्रत रखा। 24 घंटे का उपवास अरवा भोग के साथ शुरू हुआ। महिलाएं कच्चे धागे को वृक्ष में बांध कर अखंड सुहागन की कामना की। इस दौरान वट वृक्ष के नीचे महिलाओं ने गीता भी गाया। वहीं आजमनगर प्रखंड के लगभग सभी गांवों में वट सावित्री पूजा धूमधाम से सुहागिन महिलाओं ने की। मंगलवार की अहले सुबह से ही सुहागिन महिलाओं को वट सावित्री पूजा की तैयारी में देखी गईं। जबकि सात साल के बाद बना खास संयोग का लाभ उठाते महिलाओं ने फलाहार व निराजल व्रत रखा। वहीं कदवा में वट सावित्री की पूजा-अर्चना की गई। पर्व को लेकर कदवा प्रखंड के विभिन्न इलाके में पिछले दो दिन से चहल-पहल बढ़ गई थी। पूजन को लेकर पूजा सामग्री के दाम भी काफी बढ़ गए थे। प्रखंड के सोनौली, कदवा, कुम्हेडी, चांदपुर, सागरथ, भर्री, परभैली , कुरूम,भेलागंज,बलिया बैलौन में पूजा हुई।