कटिहार |युवा जनता दल यू की बैठक अतिथिगृह में रविवार को हुई। अध्यक्षता नवमनोनीत जिलाध्यक्ष रोशन मंडल जबकि संचालन नगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रोशन मंडल, नगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह, प्रदेश महासचिव पप्पू शर्मा, आशीष बलिदानी और प्रदेश सचिव निरंजन पोद्दार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि अभय कुशवाहा का कटिहार इकाई अभिनंदन करती है। जिले से तीन युवाओं को प्रदेश कमेटी में स्थान दिया गया है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने आगामी माह में पांच जून को को युवा संकल्प सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से जुट जाने को कहा। प्रदेश सचिव निरंजन पोद्दार ने बताया कि पांच जून को बापू सभागार पटना में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें कटिहार जिले के सभी पंचायतों से सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। बैठक में मुख्य रूप से कदवा प्रखंड अध्यक्ष सुनील मंडल, आजमनगर अध्यक्ष दीप नारायण, हसनगंज अध्यक्ष रविचंद्र महतो, बरारी अध्यक्ष अमित यादव व कुंदन पोद्दार सहित अन्य भी उपस्थित थे।