आजमनगर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन के सभागार में शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान सूबे के खनन मंत्री विनोद कुमार सिंह ने 66 लाभुकों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार का चेक दिया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जमीनी स्तर पर काम की शुरुआत करते हुए शीर्ष तक पहुंचाने का हौसला रखती है। इसी कड़ी में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत हर घर में शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया है। पारिवारिक लाभ योजना के तहत जो राशि दी गई यह तो मामूली राशि है परंतु आप सबों का आशीर्वाद मिला तो इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। सरकार इस पर काम कर रही है। गांव में सड़कें तो बन ही रही हैं इसके साथ ही बिजली व पानी की भी व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर महिला लाभुकों में चिलो देवी ,रंभा देवी ,विमला देवी, अकाली देवी ,अंसारी खातून, सायरा बानो ,पानो देवी, सुखिया देवी, किरण देवी, फूलन देवी, मजहबी खातून, आरती देवी, बबीता देवी, दिव्या देवी ,आदि सहित अन्य थे। इस मौके पर बीडीओ पूरण साह, प्रमुख प्रतिनिधि संजय गुप्ता ,भाजपा नेता अंजनी दास, मानिकचंद्र मालाकार, सागर दास, प्रकाश शर्मा, अहानु शर्मा, मोहम्मद मिनहाज आलम, राकेश पोद्दार ,थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ,अवर निरीक्षक फुरकान अहमद खान, कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार आदि थे।
महिला को पारिवारिक योजना का चेक देते मंत्री।