बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सालमारी अंतर्गत महानंदा नदी के विभिन्न बिंदुओं का बारसोई एसडीओ पवन कुमार मंडल ने निरीक्षण किया। इसी क्रम में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सालमारी के कार्यपालक अभियंता सच्चिदानंद साह सहित कनीय अभियंता उमेश चंद्रा के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के बाद एसडीओ ने बाढ़ के वक्त सभी कर्मियों को सक्रिय रहने की सलाह देते हुए उन्हें कई निर्देश भी दिए। चंद्रा ने बताया कि एसडीओ ने पिछले वर्ष आई बाढ़ व उस समय की स्थितियों से अवगत हुए। वहीं एसडीओ पवन कुमार मंडल ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सालमारी के बाढ़ से संबंधित कई बिंदुओं का जायजा लिया और कुछ जगहों पर कार्य होना बाकी है उसे अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया गया। बताया कि कुछ जगहों पर तटबंध में बोल्डर लगाए जा रहे हैं। विभाग के मुताबिक इसे जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।