बेअदबी करने वालों को गिरफ्तार करे पुलिस: एआर
बाबा बकाला साहिब| आज बाबा मक्खन शाह लुबाना सराय में हल्का बाबा बकाला के वर्करों की मीटिंग पूर्व विधायक और हल्का इंचार्ज मलकीयत सिंह एआर की अध्यक्षता में हुई। इसमें रंजीत सिंह सेरों , निर्मल सिंह बिल्लू, रजिंदर लिद्दड़ (सभी सर्कल अध्यक्ष) और गगनदीप जज ने हिस्सा लिया। मीटिंग को संबोधित करते हुए बुलारों ने रोष जाहिर किया कि पिछले दिनी सब डिविजन बाबा बकाला के गांव फेरूमान में हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पावन सरूप की बेअदबी पर पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने पुलिस से मांग की के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा के बेअदबी मामले को चुनावी मुद्दा बनाने वाले सभी लोग अब चुप क्यों बैठे हैं।