बाबई किसान कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष दुबे ने दिया इस्तीफा
ब्लॉक के किसान कांग्रेस अध्यक्ष राकेश दुबे ने पद से इस्तीफा दे दिया। दुबे के इस्तीफे के पीछे राजनीतिक कारणों की चर्चा है। हालांकि संगठन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। दुबे ने किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय बाबू चौधरी को पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा भेज दिया है। उनके इस्तीफा देने की चर्चा नेताओं में दिनभर होती रही।