खेलते हुए भटका बच्चा, शाम को मिला परिजनों से
माखननगर| बालाजी मंदिर के पास रहने वाला छह साल का बच्चा खेलते खेलते भटक गया। दो घंटे तक परिजन उसे ढूंढते रहे। पुलिस ने उसे पॉपकॉर्न बिस्किट खिलाए। रात 8 बजे उसके माता पिता को सौंपा। पुलिस के मुताबिक मंंगलवारा बाजार निवासी छन्नूलाल कहार का 4 साल का बेटा ओम खेलते हुए घर से दूर चला गया। शाम को रजौन निवासी नीरज और अखिलेश कीर को आम बाबई-रजौन रोड की पुलिया के पास मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मैसेज छोड़ा इसके बाद शाम को ओम माता-पिता को मिल गया।