पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबई ब्लाॅक को दो भागों में विभाजित करने पर बनी सहमति

बाबई ब्लाॅक को दो भागों में विभाजित करने पर बनी सहमति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक बड़ा होने से अध्यक्ष एक होगा या दो को लेकर कार्यकर्ताओं ने एआईसीसी मेंबर से किए सवाल
ब्लाॅक अध्यक्षों में नाम सामने आए, जिनकी प्रस्तावित सूची एआईसीसी को भेजी जाएगी

रामपुर सर्किल के 39 बूथों का बनेगा एक ब्लाॅक

भास्कर संवाददाता | माखननगर

बाबई विकासखंड क्षेत्र में कांग्रेस के दो ब्लाॅक अध्यक्ष होंगे। इसके लिए बड़ी गहमा-गहमी के बीच सहमति बन पाई। आधे कांग्रेसी ब्लाॅक के विभाजन के विरोध में दिखे तो आधे पक्ष में नजर आए।

एआईसीसी मेंबर व प्रभारी जितेंद्र कंसाना प्रदेश महामंत्री सविता दीवान, सेवादल उपाध्यक्ष विकल्प डेरिया की उपस्थिति में सांई स्वराज काम्पलेक्स में हुई कांग्रेस की बैठक में प्रस्ताव लिए गए।

बैठक में सेवादल उपाध्यक्ष विकल्प डेरिया ने कहा कंसाना पहले स्पष्ट करें कि ब्लाॅक के 122 बूथों पर ब्लाॅक अध्यक्ष एक बनेगा या दो। इसके बाद उस आधार पर कार्यकर्ताओं की राय ली जाए। जितेंद्र कंसाना ने कहा गाइड लाइन के मुताबिक 80 बूथों पर एक ब्लाॅक बनाना है, चूंकि यहां 122 बूथ होंगे इसलिए दो ब्लाॅक अध्यक्ष बनाए जाने हैं।अन्य मंडलम व सेक्टरों की कार्यकारिणी तैयार कर ली गई है। ब्लाॅक अध्यक्षों में दो-दो नाम सामने आए हैं। जिनकी प्रस्तावित सूची एआईसीसी को भेजी जाएगी। अंतिम मोहर वहीं से लगेगी।

खबरें और भी हैं...