पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • अपनों के लिए तो सभी करते हैं, दूसरों के लिए रक्तदान करने वाले कम : एसएस फुलिया

अपनों के लिए तो सभी करते हैं, दूसरों के लिए रक्तदान करने वाले कम : एसएस फुलिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी डाॅ. एसएस फुलिया ने कहा कि रक्तदान करके किसी अनजान व्यक्ति की जान को बचाकर कोई भी व्यक्ति महा पुण्य कमा सकता है। इसलिए सभी लोगों को इस पुण्य: कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। वे बुधवार को गांव थलीपुर बरगट में शहीद चंद्रशेखर आजाद युवा संगठन के रक्तदान शिविर के उद्घाटन पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करना जीवनदान करना है। हमें समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए ताकि रक्तदान से हजारों लोगों की जिंदगी को बचाया जा सके। रक्तदान के इस महायज्ञ में एक यूनिट खून देने के प्रति युवाओं में जागृति झलकी । 100 यूनिट रक्तदान किया गया। कहा कि अपने लिए तो सभी रक्तदान करते हैं लेकिन दूसरों को जीवन देने का काम कम ही लोग करते हैं। स्कूल के मुख्य शिक्षक योगेश शर्मा ने कहा कि रक्तदान करना एक पुण्य का काम है। विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि रक्त का उत्पादन किसी कारखाने में नहीं होता बल्कि यह व्यक्ति के शरीर से ही लिया जा सकता है। इसलिए युवाओं को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। युवाओं को इस पुण्य के कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

डीसी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य रीना सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह, डिंपल सैनी, सरपंच जसबीर सिंह, ऋषिपाल, विजेंद्र शर्मा व पवन सैनी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...