शनि जयंती पर उड़द, तिल व तेल के दान से मिलता पुण्य : संजीव
बाबैन | शनिदेव मंदिर बाबैन में मंगलवार को शनिदेव जयंती मनाई गई। श्रद्धालुओं ने शनिदेव मंदिर में पहुंचकर पूजा की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में हवन की रस्म संजीव शास्त्री ने करवाई। कार्यक्रम में नायब सिंह पटाकमाजरा, डॉ. फकीर चंद शर्मा, मंदिर के पुजारी मनोज कुमार, रामऋषि सैनी, डॉ. महेंद्र शर्मा, फकीर चंद सैनी, धनपत शर्मा, नरेंद्र सैनी और महिंद्र सैनी मुख्य यजमान रहे। संजीव शास्त्री ने कहा कि शनिदेव जयंती पर उड़द, तिल, तेल आदि वस्तुओं के दान करने का विशेष महत्व होता है।