बच्चों को समझाया गुड व बैड टच का अंतर
बाबैन | बच्चों में गुड टच और बैड टच के प्रति जागरुकता पैदा करने, संवाद कौशल बढ़ाने व बच्चों में पनपती हिंसा की प्रवृत्ति रोकने के लिए आदर्श स्कूल बरगट में कार्यशाला लगाई गई। किड्स मेनिया ग्रुप चंडीगढ़ की विशेषज्ञ वंदना सचदेवा और अरुणा महेश्वरी ने कहा कि उन्हें इस बात का पता होना चाहिए कि सामने वाला व्यक्ति किस तरह से टच कर रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे किसी से भी नफरत न करें।