पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • बाबैन में तालाब में घायल मिले सांबर की मौत, वजह जानने को पोस्टमार्टम

बाबैन में तालाब में घायल मिले सांबर की मौत, वजह जानने को पोस्टमार्टम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा हिरण की मौत के कारणों का खुलासा

बाबैन | बाबैन के नजदीक रविवार को एक हिरण मृत मिला। वन्य प्राणी निरीक्षक तेजबीर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद हिरण का पशु अस्पताल में ले जाकर पोस्टमार्टम करवाया। तेजबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही हिरण की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। यह हिरण नाले की दलदल में फंसा हुआ था और ग्रामीणों ने हिरण को नाले से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने हिरण को नाले में देखा तो वह जख्मी हालत में था और नाले के बाहर कुत्ते खड़े हुए थे। हो सकता है कि कुत्तों से बचने के चक्कर में हिरण नाले में गिर गया हो। यह हिरण सांबर प्रजाति का था।

खबरें और भी हैं...